Wednesday, May 22, 2024

ये हवायें

ये हवायें भी कितनी अजीब है
कहती हैं ये कितना कुछ
कभी गुनगुनाती हैं कभी गाती हैं
जीवन इनके संग चलता रहता है
जब कभी सरगोशियों में
धीरे से कुछ कहकर
दिल को छूकर कभी चुप रहकर
जताती हैं मैं हूँ हर घड़ी तेरे संग संग
कोई खुशी हो या कोई गम
मौन नहीं रहती हर पल कुछ न कुछ कहती ही रहती
जब भी कभी दिल उदास हो
बैठो अकेले में न कोई पास हो
धीरे सहलाकर जीने ओ कहती रहती हैं
ये हवायें 2

Sunday, May 19, 2024

तन्हा तू नहीं है

खामोश इश्क़ ने रूह को छू कर कहा
तन्हा तू नहीं है अब यहां साजना

शर्मीली आंखों से बता दिया है साथ चलने का इरादा
तन्हा तू नहीं है साजना

मन को भिगोकर दिल को छू कर जब तूने ये कहा
तन्हा तू नहीं है साजना

तेरे बिना जिंदगी नहीं जीना चाहता हूं
मेरे साजना मेरे साजना

Wednesday, May 15, 2024

तेरा नाम गुम गया

यूँ ही खामोशियों में
तुझे याद करते करते
याद करके करके
तेरा नाम गुम गया।
कोई रोशनी दिखी
वह जिंदगी लगी
तुझे याद करते करते
खामोश मैं हुआ।।
तन्हाई की रूह में
ढूँढू मैं मुहब्बत
मुहब्बत की राह
तन्हा खड़ा हुआ।।

Monday, May 13, 2024

ऐसा क्यूँ

लगे लगे लगे लगे ---- ऐसा क्यूँ 
तू है तो है जिंदगी
गुजारिशें करता है दिल
रहे तू हर पल संग
ऐसा क्यूँ

कोई मोड़ है या है ठिकाना
पूछुं खुद से मैं
ख्वाहिशों को समझा लिया
लेकिन दिन न माने ऐसा क्यूँ ऐसा क्यूँ

जज्बात मचलते हैं
लगे दिल का न ठिकाना
ऐसा क्यूँ 2

खामोशियाँ ईश्क़ में जब बढ़ जाती है
रूह से रूह की बात हो जाती है

तन्हाईयाँ जब हमें रास आती हैं
प्यार से प्यार की जोत जल जाती है

ऐसा क्यूँ 2

दस्तकें

ये दस्तके
ये शोरगुल
शराफत
और ये आबरू
तन्हा खड़े
बाज़ार मे
खुद से भी नही
रूबरू
दर्द बाकी है जो
मेरे सीने मे
न कर तू अब
उससे कोई गुफ्तगू

जयपुर यात्रा संस्मरण

सफर के पन्ने: आस्था की डगर और गुलाबी शहर के साए ​कुछ यात्राएं महीनों की सोची-समझी योजना से नहीं, बल्कि किसी एक साथी की अचानक जागी दिली इच्छ...