Friday, January 28, 2022
विकी डोनर
विकी डोनर देखी दस साल पहले भी देखी थी जितनी भी बार देखता हूं टच कर जाती है सरकार बेहद टैलेंटेड डायरेक्टर हैं उनकी सभी फ़िल्में बेहतरीन है लव सीन गजब के हैं और स्मार्ट टॉक तो पाठक सर की किताबों की तरह है जब कभी भी आप उदास हो पस्त हो आप ये फिल्म जरूर देखें, हिंदुस्तान के दोनों बेहतरीन कल्चर को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है पंजाबी और बंगाली कल्चर कितने खूबसूरत हैं ये आप देख सकते हैं, इंसान बढ़िया होना चाहिए बाकी सब कुछ अपने आप बढ़िया हो जाता है गाने बहुत शानदार और प्यारे हैं जो मन को छू जाते हैं और सुकून भी देते हैं, अगर न देखी हो तो जरूर देखें.
रामबाबू
रामबाबू यादव जौनपुर जिला के गुलजार गंज बाजार के रहने वाले हैं सादा जीवन और सादा विचार, न किसी से कुछ लेना न देना, मस्त मौला जीवन, काम मिला तो मजदूरी कर ली वर्ना शहर के चक्कर लगा रहे हैं, विवाह उनका हुआ नहीं, गांव में एक भाई है जो शायद उनकी जमीन पर खेती करता है, रामबाबू मेहनत मे विश्वास रखने वाला व्यक्ति है, किसी ने जूता दे दिया तो पहन लिया, किसी ने कपड़े दे दिये तो पहन लिया हाँ सिगरेट पीने के शौकीन हैं और कैप्टन उनका ब्रांड है नगर के प्रमुख चौराहे के निकट एक कोयला व्यवसायी के बरामदे में रात बीत जाती थी कुछ दिनों के बाद रोडवेज के एक मंदिर मे उनका ठिकाना बन गया है,
रमता जोगी बहता पानी सुना तो था पर रामबाबू को देखने के बाद इसे सही अर्थों में महसूस किया है, लोग कहते हैं कि वे कम दिमाग के हैं लेकिन अपनी मजदूरी मे कोई कमी वो स्वीकार नहीं करते हैं, बूढ़ा कहने पर नाराज हो जाते हैं और पचास साल से अधिक उम्र का हो जाने के बाद भी विवाह कर के गांव में रहने का उनका सपना मन को द्रवित कर देता है,
भारतीय जनता दुनिया की सबसे गरीब जनता मे से एक है, कम से कम मे जीवन निर्वाह की कला दुनिया हम भारतीयों से विश्व को सीखना चाहिए, जुगाड़ किसी भी तरह का हो हम भारतीय इसमे विशेष पारंगत हैं,
भारत को हमेशा आक्रमणकारियों ने लूटा लेकिन हम भारतीय सदा अपने कार्य में सक्रिय रहे, गांधी जी की अहिंसा की शिक्षा सदियों से प्रचलित भारतीय परंपरा का ही एक हिस्सा है
भारत में कितने ही रामबाबू आपको रेलवे-स्टेशन, या फुटपाथ के किनारे आसरा लिए मिल जाएंगे.
जब भी मैं रामबाबू को देखता हूं तो मुझे लगता है कि कम से कम मे व्यक्ति बिना किसी विषाद के कैसे रह सकता है रामबाबू की इस गरीबी या अवस्था का कारण क्या वो विदेशी आक्रमणकारी नहीं है? पिछले हजारों वर्षों से जो इस देश को लूटा गया है क्या उसका दुष्परिणाम रामबाबू को नहीं झेलना पड़ रहा है?
किसी भी देश को सबसे अधिक अपनी सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए और अपनी गरीबी को दूर करने के लिए प्रयास करना चाहिए.
Subscribe to:
Posts (Atom)
हर पल तेरा
हर पल तेरा इंतजार है, मानो या न मानो, तुम्हें मुझसे प्यार है। दिन बदलते हैं, मौसम बदलते हैं, लेकिन जो न बदले, वो तेरा प्यार है। ऐ हसीन, गुल ...
-
सोलंकी सुबह अपने बॉस गणेश केलकर के हुजूर में पहुँचा। बॉस का मूड उसे कुछ उखड़ा सा लगा। उसने अभिवादन किया बॉस केलकर ने एक फिसलती नजर उस पर डाली...
-
--- 🌸 बनारस की रूह 🌸 गंगा किनारे पान के सहारे, ये जीवन कट जाना है, गुरु एक बात हमार जान ला, एक रोज माटी में मिल जाबा। गोदौलिया की भीड़ में...
-
चाहत तेरी देख दीवानी क्या रंग लाई आधी रात बीत गई मुझे नींद नहीं आई